Category Archives:  Entertainment

ये है वो एक्ट्रेसेस जिन्होंने साउथ की फिल्मो से शुरू किया करियर, लेकिन आज बॉलीवुड की शान है....

Nov 22 2019

Posted By:  Sunny

आज बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेसेस मौजूद ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड से नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी जिनके बारे में लोग कम ही जानते है | हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में इसी से जुड़ा सवाल पूछ गया था | सवाल था कि मुख्य अभिनेत्री के तौर पर किसने अपने करियर की शुरुआत फिल्म "ऐश्वर्या" से की थी ? इसके ऑप्शन थे (A)ऐश्वर्या राय (B)दीपिका पादुकोण (C)प्रियंका चोपड़ा (D) सोनम कपूर  | हालाँकि इस सवाल का जवाब कंटेस्टेंट नहीं दे पायी, वैसे इस सवाल का सही जवाब दीपिका पादुकोण था |




आपकी जानकारी के लिए दीपिका पादुकोण ने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी | दीपिका अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं नहीं, जिसने करियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की है, आज हम आपको ऐसी ही एक्ट्रेसेस से मिलवाने जा रहे है | 

श्रीदेवी 


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन फिर भी उनके चाहने वालो में कमी नहीं आयी है | बॉलीवुड में कदम रखने से पहले श्रीदेवी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पहचान थी | उन्होंने सिर्फ 4 साल की उम्र से ही फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया था |

दीपिका पादुकोण


आज दीपिका पादुकोण बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान रखती है | फिल्मो में उनके रोल और उनके काम को खूब पसंद किया जाता है | दीपिका ने भले ही बॉलीवुड में शाहरुख़ के साथ ओम शांति ओम से डेब्यू किया था, लेकिन पहले वो कन्नड़ भाषा की फिल्म 'ऐश्वर्या' में मुख्य भूमिका निभा चुकी थी |

ऐश्वर्या राय


अपनी ख़ूबसूरती से कई लोगो का दिल जीतने वाली ऐश्वर्या ने अपनी एक्टिंग के लिए कई अवार्ड जीते है और वे मिस वर्ल्ड भी रह चुकी है | ऐश्वर्या की पहली फिल्म 'इरुवर' थी, जो की तमिल फिल्म थी | इसके बाद बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 'और प्यार हो गया' थी, ये दोनों फिल्मे 1997 में ही रिलीज़ हुयी थी |



प्रियंका चोपड़ा


आज देश विदेश में पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने देश का नाम भी खूब ऊँचा किया है | प्रियंका ने साल 2002 में फिल्मो में डेब्यू किया था, उनकी डेब्यू फिल्म "Thamizhan" थी | इस फिल्म में उनके अपोजिट मशहूर तमिल एक्टर विजय थे |

कृति सेनोन


कृति सेनोन ने बॉलीवुड में कदम आजमाने से पहले वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर चुकी थी | उनकी पहली डेब्यू फिल्म "नेनोक्कडीने" थी | इसमें उन्होंने मशहूर एक्टर महेश बाबू के साथ काम किया था |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर